नवाबगंज: बाराबंकी में नए DM ने कार्यभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई
बाराबंकी जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने 65वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च वरीयता देने के निर्देश दिए।