बागपत: ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक, बागपत पर चलाया विशेष अभियान, वाहनों पर अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म हटवाई
रविवार की दोपहर करीब दो बजे टीएसआइ योगेश कुमार के मुताबिक यातायात पुलिस बागपत द्वारा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्र वदंना चौक बागपत पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों पर अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म को हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।