जबलपुर: दतिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, कुशवाहा समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक भाजपा पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में जबलपुर के कुशवाहा समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। आज बुधवार को 4 बजे जबलपुर में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शासन-प्रशासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।