सिंगरौली: भाजपा जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में मोरवा में विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई
मोरवा क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष के मौजूदगी में विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाकर दिलाई गई भाजपा की सदस्यता। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत सदस्यता अभियान संगठन पर्व को गति देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के मौजूदगी में मोरवा के वार्ड क्रमांक का 8 बुथ क्रमांक 18 बस स्टैंड में स्टॉल लगाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया।