सिंगरौली: प्रभारी मंत्री संपतिया ऊईके ने कृषि विज्ञान केन्द्र में 37 लाख से निर्मित होने वाले तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया
जिले की प्रवास पर आई जिले की पालक मंत्री श्रीमती संपतिया उईके मंत्री मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के मुख्य अतिथि एवं विधायक सिंगरौली राम निवास शाह के अध्यक्षता में डीएमएफ मद से स्वीकृत 37 लाख के लागत निर्मित होने वाले तालाब निर्माण का विधिवित पूजा अर्चन कर कार्य को मूर्तरूप दिया गया।