PM के रोड-शो रूट पर बैरिकेडिंग, शहर में रूट डायवर्जनः 15 किमी दोनों ओर बैरिकेडिंग और पार्किंग तय
Sadar, Varanasi | May 13, 2024 काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड-शो के लिए शहर दुल्हन की तरह सजा है। आज सुबह से ही सड़कों पर रौनक है तो सुरक्षाबल तैनात हैं। लंका से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक रोड शो के रूट पर पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिंग की है। पीएम के दो दिवसीय दौर में लगभग 15 किमी से अधिक रूट को सुरक्षित किया गया है। जगह-जगह खराब सड़कों को दुरुस्त किया गया है।