बिहारीगंज: विद्युत चोरी करने के जुर्म में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
उदाकिशुनगंज में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी कर दो लोगों को पकड़ा है। मजौरा में मो अफरोज अंसारी के यहां मीटर बायपास कर बिजली चोरी हो रही थी, जबकि रहुआ में धीरेंद्र यादव के यहां डायरेक्ट लाइन से बिजली उपयोग पकड़ा गया। विभाग ने दोनों का कनेक्शन काटते हुए तार जब्त कर लिया है। दोनों मामलों में करीब 39 हजार रुपये की क्षति बताई गई है।