अररिया: अररिया सदर अस्पताल में नशे के सेवन के बाद युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, परिजनों और लोगों में मची अफरा-तफरी
Araria, Araria | Jul 13, 2026 अररिया सदर अस्पताल में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पलासी प्रखंड के उरलहा गांव का एक युवक अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। युवक की स्थिति असामान्य थी और वह अपने होश में नहीं था। अस्पताल परिसर में वह लगातार हाथ-पैर पटक रहा था, जिससे वहां मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और अन्य लोगों के बीच हड़कंप मच गया।