शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 324 वाहनों का किया चालान
Shamli, Shamli | Apr 5, 2026 रविवार की शाम 4:00 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को कुल 324 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 255 चालान हेलमेट नहीं लगाने के कारण काटे गए। एसपी शामली ने जनता से सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में ग्रहण करने की अपील की है।