दतिया: कृषि उपज मंडी में 200 से ज्यादा किसान पहुंचे, पुलिस सुरक्षा में व्यापारियों ने उपज खरीदी
Datia, Datia | Apr 24, 2026 दतिया जिले की भांडेर की कृषि उपज मंडी में 02 सैकड़ा से ज्यादा नगर व ग्रामीण क्षेत्र से किसान शुक्रवार को अपनी उपज बेचने के लिए लेकर पहुंचे। पुलिस सुरक्षा के बीच किसानों की उपज की व्यापारियों के द्वारा खरीदी की गई। शुक्रवार शाम 04 बजे जानकारी देते हुए कृषि उपज मंडी के कर्मचारी ने बताया की कृषि उपज मंडी भांडेर में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से किसान पहुँचे।