मेरठ: रेलवे रोड की महिला ने मेरठ के मुकुट महल मंडप के मालिक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया, SSP ऑफिस में की शिकायत
Meerut, Meerut | May 7, 2026 मेरठ के रेलवे रोड क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शहर के चर्चित मुकुट महल मंडप के मालिक और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर पिछले करीब 18 वर्षों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। महिला ने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है