श्योपुर। जिले के बडौदा क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा आज गुरूवार को दोपहर 12 बजे पहुंच गये जिन्होंने पांडोला, मकडावदा में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित पीएम आवास योजनाओं की समीक्षा की, इस दौरान पांडोला और मकडावदा के सीएचओ का 15-15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये वहीं कुहांजापुर सीएचओ का सात दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।