कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में 'जय माता दी' स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हुनर से आजादी के जश्न को एक नया रंग दिया है।
रजगामार की 13 महिलाओं का यह समूह मेहनत और रचनात्मकता से तिरंगा थीम वाले कॉफी मग, टी-शर्ट, मैजिक मिरर, मैजिक मग सहित कई आकर्षक उत्पाद तैयार कर रहा है।
महिलाओं के इस हुनर को प्रोत्साहित करने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत स्टॉल पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से संवाद किया, उनके उत्पादों की जानकारी ली और स्वयं उत्पाद खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया।
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
2 views | Korba, Chhattisgarh | Aug 12, 2026