बक्सर: रेलवे सुरक्षा बल ने विभिन्न ट्रेनों से बक्सर स्टेशन से जांच अभियान में पकड़े गए कुल 27 लोगों से 19645 रुपए जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | May 25, 2024 शनिवार को RPF बक्सर ने रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के एसी कोच में जांच अभियान चलाया. इस दौरान सताइस लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत पकड़ा गया. जिसे कुल उन्नीस हजार 6 सौ पैंतालीस रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया गया. इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के दिशा निर्देशन मे अभियान चलाया गया तथा कार्रवाई की गई.