बाह: यूपी: अरनोटा में ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
बसई अरेला थाना क्षेत्र के अरनौटा पुल पर गुरुवार दोपहर 1बजे 24 वर्षीय धीरज कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। राहगीरों ने समय रहते उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया। युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने सास, ससुर और दो सालों पर प्रताड़ित करने तथा जमीन बेचने से रोकने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि कर्ज चुका