Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

रोटरी क्लब फरीदाबाद आईएमटी ने रक्तदान शिविर में 106 यूनिट रक्त एकत्र कर सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया फरीदाबाद, 2 जुलाई। रोटरी क्लब फरीदाबाद आईएमटी ने नए रोटरी वर्ष की शानदार शुरुआत करते हुए न्यूट्रीमेड, आईएमटी फरीदाबाद में विशाल रक्तदान शिविर एवं भंडारे का सफल आयोजन किया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 106 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। क्लब की पहली सेवा परियोजना को उद्योग जगत एवं सामाजिक संगठनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस सेवा परियोजना का आयोजन रोटेरियन डॉ. टी. एन. तिवारी, अध्यक्ष एवं फर्स्ट लेडी रोटेरियन मीना तिवारी के कुशल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रोटेरियन सुरेश कालरा (सचिव), रोटेरियन मिल्खराज कंबोज (कोषाध्यक्ष) तथा रोटेरियन दीपक आहूजा (संयुक्त सचिव) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. मान, सीएमडी, मान वेंचर्स थे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. एस. कपूर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIFOM रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में श्री ए. के. चौधरी (महासचिव, AIFOM), श्री प्रमोद राणा (अध्यक्ष, IIAF), श्री हेमंत शर्मा (अध्यक्ष, FIMTIA), श्री बी. सी. जैन (बनास अमूल), श्री आई. सी. जैन तथा श्री मिश्रा जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा क्लब की सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन पी. जे. सरना, रोटेरियन मनोज आहूजा, रोटेरियन राजेश महेंद्रू, रोटेरियन राजीव गोपाल, रोटेरियन मनोज सचदेवा, रोटेरियन महेंद्र अरोड़ा, रोटेरियन महेंद्र तनेजा, रोटेरियन संजीव, रोटेरियन दीपक सहित अनेक रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में रोटेरियन डॉ. टी. एन. तिवारी ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, अतिथियों, रोटेरियन साथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 106 यूनिट रक्त संग्रह क्लब के सेवा संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब फरीदाबाद आईएमटी भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा तथा "Create Lasting Impact" के अपने संकल्प को साकार करता रहेगा। रक्तदान शिविर एवं भंडारे की इस सफल शुरुआत की उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

Faridabad, Faridabad | Jul 3, 2026

MORE NEWS

रोटरी क्लब फरीदाबाद आईएमटी ने रक्तदान शिविर में 106 यूनिट रक्त एकत्र कर सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया फरीदाबाद, 2 जुलाई। रोटरी क्लब फरीदाबाद आईएमटी ने नए रोटरी वर्ष की शानदार शुरुआत करते हुए न्यूट्रीमेड, आईएमटी फरीदाबाद में विशाल रक्तदान शिविर एवं भंडारे का सफल आयोजन किया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 106 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। क्लब की पहली सेवा परियोजना को उद्योग जगत एवं सामाजिक संगठनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस सेवा परियोजना का आयोजन रोटेरियन डॉ. टी. एन. तिवारी, अध्यक्ष एवं फर्स्ट लेडी रोटेरियन मीना तिवारी के कुशल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रोटेरियन सुरेश कालरा (सचिव), रोटेरियन मिल्खराज कंबोज (कोषाध्यक्ष) तथा रोटेरियन दीपक आहूजा (संयुक्त सचिव) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. मान, सीएमडी, मान वेंचर्स थे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. एस. कपूर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIFOM रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में श्री ए. के. चौधरी (महासचिव, AIFOM), श्री प्रमोद राणा (अध्यक्ष, IIAF), श्री हेमंत शर्मा (अध्यक्ष, FIMTIA), श्री बी. सी. जैन (बनास अमूल), श्री आई. सी. जैन तथा श्री मिश्रा जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा क्लब की सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन पी. जे. सरना, रोटेरियन मनोज आहूजा, रोटेरियन राजेश महेंद्रू, रोटेरियन राजीव गोपाल, रोटेरियन मनोज सचदेवा, रोटेरियन महेंद्र अरोड़ा, रोटेरियन महेंद्र तनेजा, रोटेरियन संजीव, रोटेरियन दीपक सहित अनेक रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में रोटेरियन डॉ. टी. एन. तिवारी ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, अतिथियों, रोटेरियन साथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 106 यूनिट रक्त संग्रह क्लब के सेवा संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब फरीदाबाद आईएमटी भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा तथा "Create Lasting Impact" के अपने संकल्प को साकार करता रहेगा। रक्तदान शिविर एवं भंडारे की इस सफल शुरुआत की उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। - Faridabad News