कैसरगंज: घघरा घाट संजय सेतु पुल पर कल से भरी और बड़े वाहनों का आवागमन होगा चालू
जरवलरोड , लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित घाघरा घाट के संजय सेतु पर मंगलवार से सभी छोटे-बड़े वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। करीब दो माह तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहे पुल के पूरी तरह खुलने से रोडवेज यात्रियों, व्यापारियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और यात्रा पहले की तरह सुगम हो जाएगी। संज