अनूपपुर: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अनूपपुर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पटोला टोला में बच्चों और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण सम्पन्न
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 4 मई 2026 को आंगनवाड़ी केंद्र पटोला टोला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आंगनवाड़ी क्षेत्र के 3 माह से 8 वर्ष तक के बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।