सदर: वाराणसी में नगर निगम ने स्वच्छता से संस्कार अभियान की शुरुआत की, छात्रों को दिया कचरा प्रबंधन का संदेश
वाराणसी। नगर निगम ने शनिवार से एक माह चलने वाले 'स्वच्छता से संस्कार' अभियान की शुरुआत इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज से की। उपसभापति नरसिंह दास ने नागरिकों से स्वच्छता को जीवन का संस्कार बनाने की अपील की, जबकि नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने का संदेश दिया।