डीग: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 370 चालान काटे
Deeg, Bharatpur | Jul 31, 2026 जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 370 चालान बनाए गए, जिनमें 14 ऑफलाइन तथा 366 ऑनलाइन चालान शामिल हैं।