जमुई: डुमरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की पटना ले जाते समय हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 30, 2026 सोनो- चकाई मुख्य मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सोमवार की सुबह 08:00 बजे मृतक युवक के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।