शाहपुरा: भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर ने शाहपुरा की बदहाल सड़कों पर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की
शाहपुरा। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर ने अपनी ही सरकार पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासक सुनील कुमार मीणा और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र सौंपकर सदर बाजार सहित विभिन्न मार्गों की खराब स्थिति से अवगत कराया।