कायमगंज: कटिया चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कम्पिल कटिया चौराहा पर देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक से आता दिखा।पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुका बाइक तेजी से भागने लगा।पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया।तो पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायर किया जिसमें व्यति के पैर में गोली लगी घायल हो गया।