हज़ारीबाग: हजारीबाग के अथर्व बख्शी और अविर्भव ने ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ का प्रतिष्ठित खिताब जीता।
सोनी एंटरटेनमेंट टीवी के होमग्रोन किड्स सिंगिंग रियलिटी शो, सुपरस्टार सिंगर 3 का शानदार समापन हो गया है। जिसमें ‘संगीत के नए हुनर जो बनेंगे कल के धरोहर’ की खोज की गई। ‘फ्यूचर का फिनाले’ नामक सितारों में झारखंड के अथर्व बख्शी और केरल के अविर्भव एस को विजेता घोषित किया गया, और उन्होंने सुपरस्टार सिंगर 3 की प्रतिष्ठित ट्रॉफ़ी अपने नाम कर ली।