दतिया नगर: दतिया कलेक्टर ने सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निपटारण के लिए दिए निर्देश
बुधवार दोपहर 5:00 कलेक्टर कार्यालय ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि कलेक्टर संदीप माकिन ने जिले के सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निपटारण के लिए निर्देशित किया है। मध्य प्रदेश शासन के पेंशन नियम 49 के अनुसार सेवा निवृत होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण की तैयारी सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व ही कर ली जाती है