बक्सर: फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के मजदूरों ने मांगों को लेकर डीएम एसएफ़सी कार्यालय पर दिया धरना
Buxar, Buxar | Apr 21, 2026 बक्सर जिले के फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के मजदूरों ने मंगलवार दोपहर 11:30 बजे राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना दिया। मजदूरों ने प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को ज्ञापन सौंपकर नई दर ₹11.67 प्रति बोरा से न्यूनतम मजदूरी और बकाया भुगतान की मांग की। यूनियन का आरोप है कि बकाया का भुगतान नहीं किया गया है