कौंच: भेंपता गांव में चना की फसल उखाड़ने और महिला किसान से अभद्रता का आरोप, कार्रवाई न होने पर सीओ से की शिकायत
Konch, Jalaun | Apr 13, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के भेंपता गांव की निवासी कुंवर बाई ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद को शिकायत पत्र देकर गांव के रूपेश जोशी पर खेत से हरे चने उखाड़ने, धक्का देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है, पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर रूपेश के पिता कौशल किशोर और भाई देवेश ने भी धमकाया तथा पूरी फसल उखाड़ने की चेतावनी दी है।