Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
image
image

सेवा,संकल्प और समर्पण के 100 दिन,नई बिहार सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर दरभंगा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम दरभंगा, 24 जुलाई 2026 :- समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई बिहार सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 100 दिन पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार मदन सहनी, जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान नई बिहार सरकार के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इन 100 दिनों में राज्य सरकार ने विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। दरभंगा जिला भी विकास की इस यात्रा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। जिले में वर्तमान में 19 सरस्वती विद्या निकेतन सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। उच्च शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में 08 नए डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रारंभ किया गया है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले में 593 लाइव क्लासेज का सफल आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली का लाभ मिल रहा है। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु 100 दिनों की अवधि में कुल 393 आवेदनों की स्वीकृति के उपरांत वितरण का कार्य जिले के विभिन्न प्रखंडों में संपन्न किया गया। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए जिले के 4,41,486 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उपलब्ध कराया गया है। खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विगत 100 दिनों के दौरान जिले में 72,074 नए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए, जिससे अधिकाधिक जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले में 211 सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 14,798 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से प्रशासन द्वारा तत्परता से 13,427 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। वहीं ग्रामीण विकास को गति देने के लिए 308 पंचायत विकास दिवस कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास का कार्य किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता शिक्षा, रोजगार, उद्योग, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना का समग्र विकास है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय पार्ट-3 के अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया गया है। औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से दरभंगा जिले में 385 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिससे नए उद्योग स्थापित होंगे तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मंत्री ने राशन कार्ड निर्माण कार्य में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उनसे अपील की कि वे पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनवाने में सहयोग करें तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ। उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमी एवं कर्मियों तथा जीवित दीदी को माननीय मंत्री एवं जिलाधिकारी के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया।

Darbhanga, Darbhanga | Jul 25, 2026

MORE NEWS

वाराणसी के पावन गंगा तट पर स्थित दरभंगा घाट मिथिला की शाही विरासत और आस्था का अद्भुत संगम है। ✨
गंगा की लहरों, ऐतिहासिक महल और आध्यात्मिक वातावरण के बीच यह घाट हर किसी का मन मोह लेता है।
अगर आप बनारस जाएँ, तो दरभंगा घाट की खूबसूरती ज़रूर देखें। ❤️🙏

“जहाँ गंगा का आशीर्वाद और मिथिला की शान, दोनों साथ मिलते हैं — वही है दरभंगा घाट।”

Please follow @this_is_darbhanga 

Thanks @_abhishek_shots_ फॉर Amazing clip 

#darbhanga #mithilanchal #bihar DarbhangaGhat #Varanasi 

Darbhanga Ghat, Darbhanga Ghat Varanasi, Banaras Ghat, Kashi Ghat, Ganga Aarti, Varanasi Tourism, Mithila, Darbhanga Palace, Uttar Pradesh Tourism, Banaras Travel, Historic Ghat, This Is Darbhanga

वाराणसी के पावन गंगा तट पर स्थित दरभंगा घाट मिथिला की शाही विरासत और आस्था का अद्भुत संगम है। ✨ गंगा की लहरों, ऐतिहासिक महल और आध्यात्मिक वातावरण के बीच यह घाट हर किसी का मन मोह लेता है। अगर आप बनारस जाएँ, तो दरभंगा घाट की खूबसूरती ज़रूर देखें। ❤️🙏 “जहाँ गंगा का आशीर्वाद और मिथिला की शान, दोनों साथ मिलते हैं — वही है दरभंगा घाट।” Please follow @this_is_darbhanga Thanks @_abhishek_shots_ फॉर Amazing clip #darbhanga #mithilanchal #bihar DarbhangaGhat #Varanasi Darbhanga Ghat, Darbhanga Ghat Varanasi, Banaras Ghat, Kashi Ghat, Ganga Aarti, Varanasi Tourism, Mithila, Darbhanga Palace, Uttar Pradesh Tourism, Banaras Travel, Historic Ghat, This Is Darbhanga

Darbhanga, Darbhanga | Aug 7, 2026

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान! 🔥
क्या यह छात्रों की आवाज़ है या राजनीति? पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं। 👇🇮🇳

#RahulGandhi #Jharkhand #StudentProtest #BreakingNews #DarbhangaLiveNews

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान! 🔥 क्या यह छात्रों की आवाज़ है या राजनीति? पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं। 👇🇮🇳 #RahulGandhi #Jharkhand #StudentProtest #BreakingNews #DarbhangaLiveNews

Darbhanga, Darbhanga | Aug 6, 2026

सड़क हादसा में अतीक अहमद के बेटा की मृत्यु, दो की मृत्यु और दो घायल

सड़क हादसा में अतीक अहमद के बेटा की मृत्यु, दो की मृत्यु और दो घायल

Darbhanga, Darbhanga | Aug 6, 2026