शास्त्री घाट पर महिला अधिकार सम्मेलन का हुआ आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक
वाराणसी के शास्त्री घाट पर महिला अधिकार सम्मेलन लोकसभा चुनाव कहां है हम महिलाएं विषय पर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने महिलाओं के अधिकार के विषय में बातें की। प्रोग्राम में महिलाओं ने लोगों को जागरूक करने का काम किया तथा लोकसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग करने के लिए सुझाव भी दिया