इटकी: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में हरमू निवासी युवक रांची सिविल कोर्ट से दोषी करार, 14 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा
Itki, Ranchi | Aug 7, 2024 आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहा हरमू हाउसिंग कॉलोनी निवासी संदीप कुमार पोद्दार को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने बुधवार को दोषी करार दिया है।साथ ही उसकी सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। घटना को लेकर पीड़िता के भाई ने अरगोड़ा थाना में 14 फरवरी 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।