कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने बुआ की बेटी के साथ की छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ले की रहने वाली महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ उसके भाई के बेटे ने छेड़छाड़ की। रात में वह उसके पास आकर लेट गया। महिला की बेटी के चिल्लाने पर नामजद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।