खानपुर: खानपुर कस्बे में अचानक आई तेज बारिश ने मंडी परिसर में कृषि जिंसों को किया तबाह
खानपुर कस्बे में आज बुधवार को सुबह 7:30 के लगभग अचानक आई तेज बारिश ने मंडी परिसर में कृषि जिंसों को तबाह कर दिया।कस्बे के मंडी परिसर प्रांगण में किसानों की कृषि जिंस खुले में ही पड़ी हुई थी अचानक से आई बरसात के कारण किसानो की जिंस पानी में भीग कर बह गई।किसानों ने बताया कि मंडी में संपूर्ण टीन शेड में बारदाना भरा होने से उन्हें जींस खुले मैं रखनी पड़ती है ।