चूरू: गांव जासासर के व्यक्ति का मोचीवाड़ा में एक दुकान से सोने का हार चोरी, कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | May 5, 2025 चूरू के गांव जासासर के 57 वर्षीय व्यक्ति का शहर के मोचीवाड़ा स्थित दुकान पर सोने का हार चोरी होने का मामला सामने आया है। 57 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार को चूरू के कोतवाली थाना में सोने का हार चोरी होने को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे कोतवाली एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गांव जासासर के 57 वर्षीय सीताराम सोनी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज हुआ है।