चूरू: गांव जीवणदेसर की विवाहिता युवक के साथ लिव इन में रह रही, सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पहुंची
Churu, Churu | May 5, 2025 चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव जीवणदेसर की एक विवाहिता ने शादी के 11 महीने के बाद ही अपने पति का साथ छोड़ दिया। अब वह सेंटरिंग का काम करने वाले युवक के साथ लिव इन रिलेशन मे रह रही है। दोनों को धमकी मिली तो वे सुरक्षा को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे। गांव जीवनदेसर की 21 वर्षीय टीनू नायक ने इस सम्बंध में जानकारी दी।