चूरू: कलेक्ट्रेट में आवश्यक सेवाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
Churu, Churu | May 5, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक लेकर गर्मियों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति हो तथा आमजन से शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निस्तारण हो। पीएचईडी के अधिकारी, कर्मचारी मुस्तैद रहें तथा आमजन को बेहतरीन सेवाओं का लाभ दें।