चूरू: राजगढ़ के नेतजी धाम के पास सांड के हमले में 65 वर्षीय महिला घायल, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | May 5, 2025 राजगढ़ के नेतजी धाम के पास सोमवार को सांड के हमले से एक 65 वर्षीय महिला घायल हो गई। गम्भीर हालत में परिजन महिला को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।