बवानी खेड़ा: शुभम हत्या मामले में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी
थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने शुभम हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद किए। अब तक कुल आठ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।