गया टाउन सीडी ब्लॉक: चालान पर जोर, जाम पर चुप्पी! केपी रोड पर ऑटो-टोटो का कब्जा, घंटों पसीना बहा रही जनता
मंगलवार 2 बजे शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल केपी रोड पंजाब नेशनल बैंक के पास इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी होती नजर आ रही है। कोतवाली थाना से कुछ ही दूरी पर ऑटो और टोटो चालकों की मनमानी तथा सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण रोजाना लंबा जाम लग रहा है. हालत यह है कि राहगीर, छात्र, कर्मचारी और मरीज तक घंटों जाम में फंसकर पसीना बहाने को मजबूर.