गुना नगर: नगर पालिका: डोर टू डोर कचरा वाहन थमे, 37 वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई, ड्राइवर हड़ताल पर
गुना में नगर पालिका के कचरा वाहन चालक एरियर, बोनस और वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने बताया कि 8 अप्रैल को लिखित चेतावनी देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। 13 अप्रैल से काम बंद है, जिससे शहर में कचरा उठान ठप हो गया। चालकों ने ठेका कंपनी Divine Waste Management and Service पर भुगतान और लॉगबुक में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।