संडीला: कछौना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी एंबुलेंस, चालक की हुई मौत
Sandila, Hardoi | Jun 23, 2026 कछौना देहात के मजरा तकिया निवासी 40 वर्षीय वसीम कछौना स्थित एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस चालक के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार को वह बघौली थाना क्षेत्र में मरीज को छोड़कर वापस अस्पताल लौट रहे थे। इसी दौरान इंडियन पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी एंबुलेंस पीछे से जा भिड़ी।