सबलगढ़: सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलनः माकपा ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, 16-17 जुलाई को पूरे जिले में प्रदर्शन
सबलगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (माकपा) की जिला समिति की बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है। पार्टी नेता बादल सरोज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों को खाद के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है