महोबा: महोबा से सटे ज्योराहा गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 महोबा के सीमावर्ती ज्योराहा गांव निवासी 30 वर्षीय देवकरण नामक युवक ने बुधवार समय तकरीबन 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवारिजन गंभीर हालत में उसे महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।