हज़ारीबाग: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी वरीय पदाधिकारियों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई
हज़ारीबाग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने स्वीप कार्यक्रम के तहत आज सभी वरीय पदाधिकारीयों को मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई तथा समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी सहभागिता सुनिश्चित हो इसको लेकर एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया उपायुक्त ने कहा कि आगामी चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु यह बहुत जरूरी है।