सिमरिया: शासकीय कन्या हाई स्कूल में घुसा विशाल धामन सर्प, वनकर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
पन्ना के मोहन्द्रा में आज शाम शासकीय कन्या हाई स्कूल परिसर से वन विभाग ने एक धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्कूल में सांप दिखने से हड़कंप मच गया था। वनरक्षक जे.पी.एन. दुबे और टीम ने मुस्तैदी से सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा। वनकर्मियों ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि धामन पूरी तरह विषहीन और किसान हितैषी है।