ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने मंदिर में घण्टा चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद किया
ऊँचाहार क्षेत्र के खरौली गाँव स्थित दुर्गा माता के मंदिर में गुरुवार की रात, अज्ञात चोरों द्वारा दो घण्टे व चांदी का मुकुट चोरी किया गया था।ग्रामीण धर्मेंद्र यादव की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कंदराँवां गाँव के विमल मिश्रा, रामशरन उर्फ नान्हू व रतुल कुमार कौशल निवासी जमुनापुर चौराहा को चोरी के सामान के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है