सिरोही: आईं माता होटल में बदमाशों ने की तोड़फोड़, संचालक और स्टाफ के साथ की मारपीट
Sirohi, Sirohi | May 15, 2026 सिरोही जिले के पालड़ी थाना क्षेत्र में स्थित वेला विलपुर के आईमाता होटल में शुक्रवार को कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब आधा दर्जन बदमाश होटल में घुस आए और वहां तोड़फोड़ करने के साथ होटल संचालक एवं स्टाफ के साथ मारपीट की। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों की पूरी दबंगई होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।