मधुबनी जिले के राजनगर-बाबूबरही मुख्य सड़क पर भगवानपुर दो गच्छा के समीप बेराघाट जाने वाली सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में है। बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल निकासी की व्यवस्था और सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। प्रशासन और संबंधित विभाग से समस्या के जल्द समाधान की अपील की गई है।
#Madhubani #Rajnagar #Babubarhi #RoadCondition #RoadSafety #Waterlogging #BiharNews #MadhubaniNews #Infrastructure #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Rajnagar News ] [ Babubarhi News ] [ Road Damage ] [ Waterlogging ] [ Bihar Road News ] [ Infrastructure ] [ Local News ] [ Breaking News ] [ Hindi News ]