दरभंगा: रामबाग गेट गोलीकांड में मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे राजद कार्यकर्ता
बीते दिनों दरभंगा के रामबाग गेट के पास हुए गोली कांड में मृत व्यक्ति के परिवार से मिलने के लिए गुरुवार को हसन चौक पर राजद कार्यकर्ता पहुंचे । जहां उन्हें न्याय का आश्वासन दिया । इस दौरान मृत व्यक्ति की पत्नी को तेजस्वी यादव से फोन पर बात करवाई गई। इस संबंध में मौजूद राजद कार्यकर्ता ने कई बातों की जानकारी गुरुवार को दिन के 12:30 बजे दी है।