धमतरी: धमतरी के डीएफओ ने कहा कि जंगल में बुलडोजर चलाकर 54 अतिक्रमण हटाए गए
धमतरी डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि ये कार्रवाई उत्तर सिंगपुर क्षेत्र के पालगांव गोंदला नाला में हुई है। बताया कि ग्रामीणों द्वारा करीब 116 हेक्टेयर वन भूमि पर पेड़ो को काटकर अतिक्रमण कर झोपड़ीनुमा घर और खेत बनाये थे। जिन्हें अतिक्रमण हटाने वन विभाग द्वारा नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण कारियो द्वारा अवैध कब्जा को नही हटाया गया।