मंझनपुर: ईंधन बचाने की दिशा में अनोखी पहल, साइकिल से अस्पतालों के निरीक्षण पर निकले कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
कौशाम्बी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा हरिओम कुमार सिंह ने एक अनोखी पहल की शुरुवात की है, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रति दिन की भांति अस्पतालों के निरीक्षण के लिए एक सहयोगी के साथ साइकिल से निकले, इस दौरान वह कादीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर से जिला अस्पताल तक साइकिल से गए हैं।